टीएमसी के निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर ने बनाई नई पार्टी
West bengal : पश्चिम बंगाल में टीएमसी से निष्कासित भरतरपुर विधानसभा के विधायक और मुर्शिदाबाद जिले बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण करवा रहे हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी बना ली और उसका नाम “जनता उन्नयन पार्टी” रखा है। उन्होंने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास के वक्त आयोजित समारोह में ही नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था।
उन्होंने बेलडांगा में आयोजित समारोह में अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान किया और कहा कि उनकी पार्टी जनता उन्नयन पार्टी जनता के विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने 75 सदस्यीय राज्य कमिटी का भी ऐलान करते हुए कहा कि उन्होंने अभी 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर लिया है।
वे खुद दो सीट रेजीनगर और बेलडांगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम के ही दो व्यक्ति हैं, जो रानीनगर और भगवानगोला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मुर्शिदालवाद, बालीगंज, खड़कपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवारों का नाम तय हो गया। धीरे-धीरे कुछ ही दिनों में और विधानसभा की सीटों और उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिन विधानसक्षा क्षेत्र में ज्यादा वोट मिले थे, वहां वहां उनकी पार्टी अपना उम्मीदवार देगी। उनकी पार्टी में गैर मुस्लिम नेताओं के लिए तीस फीसदी जगह होगी।
सभी 294 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़ा करेंगे
उन्होंने कहा कि वे टीएमसी और भाजपा का विरोध करने वाली पार्टियों के साथ चुनावी तालमेल करना चाहेंगे। तालमेल नहीं होने की स्थिति राज्य की सभी 294 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि टीएमसी और भाजपा को चुनौती दी कि दोनों पार्टियां उन्हें रोक कर देख लें। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सहयोग के बिना किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी।
उन्होंने विस्तार से जिक्र किया कि कांग्रेस और उसके बाद टीएमसी के लिए वे मददगार साबित हुए है, लेकिन कांग्रेस की उपेक्षा कारण उन्हें उस पार्टी को छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी हर समय पूरी मदद की, लेकिन उन्होंने उनकी उपेक्षा की। उन्होंने ऐसा पार्टी के मुंस्लिम नेताओं के कहने पर ही ऐसा किया। उन्होंने कहा कि वे टीएमसी को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सभा कर अपनी पार्टी की ताकत दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर टीएमसी के मुस्लिम नेता कोलकाता के रोड पर के मुस्लिमों को इकट्ठा कर दिखा दें और हुमायूं कबीर बेलडांगा के बाबरी मस्जिद के सामने मुस्लिमों को इकट्ठा कर दिखा देगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/pm-modi-spoke-with-the-prime-minister-of-new-zealand/102092