भोपाल में इलेक्ट्रिक बेड में धमाका, आग से झुलसकर बुर्जुग की मौत
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में रखे इलेक्ट्रिक बेड में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे के वक्त बेड पर एक 88 वर्षीय बुजुर्ग सो रहे थे, जो धमाके के बाद लगी आग में गंभीर रूप से झुलस गए।
इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद बुजुर्ग को बेहद गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस मामले की कर रही है विस्तृत जांच
इस दर्दनाक घटना के बाद ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। पुलिस टीम घटना के असल कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nia-raids-four-states-in-connection-with-terror-plot-linked-to-pakistan/209348