चुनाव आयोग ने दक्षिण चौबीस परगना जिले के फलता विधा

फलता सीट पर चुनाव रद्द, 21 मई को होगा पुनर्मतदान

Election Commission

कोलकाता। चुनाव आयोग ने दक्षिण चौबीस परगना जिले के फलता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को फिर से चुनाव कराने का फैसला किया है। इस सीट पर 29 अप्रैल को चुनाव कराया गया था। उसे रद्द कर दिया गया। फलता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से 29 अप्रैल को गड़बड़ी की तकरीबन 33 शिकायतें मिली थीं।

गड़बड़ी की शिकायतें बनी वजह

फलता क्षेत्र में मतदान के दौरान कई बूथों से अनियमितताओं की शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद चुनाव आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया।

महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

फलता क्षेत्र की भाजपा समर्थक महिलाओं ने 2 मई को टीएमसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग से फिर से चुनाव कराने की मांग की। चुनाव आयोग ने उनकी मांग पर गौर किया।

4 मई को होगी मतगणना

अब राज्य की कुल 293 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के वोटों की गणना 4 मई को होगी।

यह भी पढ़े: योगी सरकार का बड़ा जनहित फैसला

https://www.primenewsnetwork.in/state/ganga-expressway-toll-free-for-15-days-after-launch/181933