NH 45 मार्ग पर एक स्कॉर्पियो के सामने एक गाय के आ

बहन का इलाज कराकर अपने घर वापस जा रहा था परिवार, सामने आई गाय और पलट गई स्कॉर्पियो

Family’s Scorpio overturns after sudden cow crossing on road

नरसिंहपुर, (मध्यप्रदेश) : जिले के तेंदूखेड़ा NH 45 मार्ग पर एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने की वजह से वाहन में सवार 6 लोग घायल हो गए जिनमें से 4 लोगों को जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया गया है बताया गया है कि स्कॉर्पियो वाहन में सवार लोग इंदौर से अपनी बहन का इलाज कराकर अपने घर वापस रीवा जिला जा रहे थे ।

तेंदूखेड़ा के पास हुआ हादसा

इसी दौरान रास्ते में नरसिंहपुर जिले में तेंदूखेड़ा के पास NH 45 पर वाहन के सामने अचानक गाय के आ जाने की वजह से वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और रोड पर तीन पलटरी खाकर पलट गया हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार 6 लोग राजेश साकेत, भूरी बाई साकेत , सुषमा साकेत, विमला साकेत, रितिक साकेत एवं शालिक राम साकेत घायल हो गए।

स्थानी लोगों की तुरंत मदद

जिन्हें स्थानी लोगों की मदद से तुरंत एंबुलेंस वाहन एवं डायल 112 को फोन कर बुलाया गया जहां से उन्हें नजदीकी अस्पताल में लेजाकर भर्ती कराया गया जहां पर 4 लोगों की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल नरसिंहपुर भिजवाया गया जहां पर सभी का इलाज जारी है । 

सभी लोग हैं एक ही परिवार से

आपको बता दें कि दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों का एक परिवार से है जो घायल हुए हे फिलहाल सभी का इलाज जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा जारी कर दिया गया है और पुलिस द्वारा अपनी आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

यह भी पढ़ेंः रायबरेली में पशुपालकों को बड़ी राहत, एक कॉल पर घर बैठे मिलेगा पशु उपचार