जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के डहुआ गांव अंतर

खेत में काम कर रहे किसान पर टूटा 440 वोल्ट का बिजली तार, करंट लगने से मौके पर मौत

Farmer Dies After 440-Volt Electric Shock

बिहार: जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के डहुआ गांव अंतर्गत खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान डहुआ गांव निवासी सियाराम सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

अचानक टूटा 440 वोल्ट का बिजली तार

सियाराम सिंह रोज की तरह अपने खेत में काम कर रहे थे। खेत में चारों ओर पानी भरा हुआ था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहा 440 वोल्ट का बिजली तार अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों ने बताया कि सियाराम सिंह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े: जौनपुर में मारपीट के बाद घायल अधेड़ की मौत, मजडिहा गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात