मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र में खेत में समरसेबल प

मिर्जापुर में करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, सिंचाई के दौरान हुआ हादसा

Farmer Dies of Electrocution While Operating Submersible Pump in Mirzapur

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द गांव में बुधवार सुबह खेत में समरसेबल पंप चालू करते समय करंट लगने से 55 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

अचानक करंट की चपेट में आने से मौके पर ही अचेत

जानकारी के अनुसार, कलवारी खुर्द निवासी राज कुमार उर्फ मनसा पटेल पुत्र 55 वर्ष रोज की तरह सुबह अपने खेत पर फसल की सिंचाई के लिए गए थे। समरसेबल पंप चालू करने के दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। 

स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद की मृत घोषित

परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. आर.एस. वर्मा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिया गया। 

पुलिस की कानूनी कार्रवाई शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। किसान की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ेंः    Haryana: अंबाला में खुले बोरवेल में गिरे 4 वर्षीय बच्चे की मौत, 19 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन