इंदौर। शहर में रिंग रोड परियोजना के लिए किए जा रहे

जमीन अधिग्रहण व कम मुआवजा के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन में बेहोश हुआ किसान

जमीन अधिग्रहण व कम मुआवजा के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन में बेहोश हुआ किसान

इंदौर। शहर में रिंग रोड परियोजना के लिए किए जा रहे ज़मीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। सैकड़ों किसानों ने मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इसके साथ अनोखे तरीके से विरोध भी दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान एक किसान भीषण गर्मी को बर्दश्त नहीं कर सका और बेहोश होकर गिर पड़। उसे उसके साथियों ने संभाला। 

अर्धनग्न प्रदर्शन से विरोध

कड़कड़ाती धूप और गर्मी के बीच किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ किसानों ने प्रदर्शन के दौरान अपने गले में वे मेडल और शील्ड टांग रखे थे, जो उन्हें खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए सरकार या विभिन्न संस्थाओं से मिले थे। उनका कहते रहे कि "एक तरफ सरकार हमें सम्मानित करती है और दूसरी तरफ हमारी आजीविका छीन रही है।"

​परिवार भूखे मर जाएगा

​किसानों का मुख्य विरोध ज़मीन अधिग्रहण और उसके बदले मिलने वाले मुआवज़े को लेकर है। किसानों का कहना है कि उनकी ज़मीन बेहद उपजाऊ है। अगर यह ज़मीन सड़क परियोजना में चली गई, तो उनके परिवार भूखे मर जाएंगे।

मुआवजा बाजार मूल्य से काफी कम

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, सरकार द्वारा दिया जा रहा मुआवज़ा बाज़ार मूल्य से काफी कम (कलेक्टर गाइडलाइन पर आधारित) है, जिससे वे कहीं और उतनी ही ज़मीन नहीं खरीद पाएंगे। किसानों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपनी "एक इंच ज़मीन" भी नहीं देंगे।

​प्रदर्शन के दौरान बेहोश होकर गिरा किसान

​प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया, जब भीषण गर्मी के कारण एक किसान बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में अन्य साथियों ने उन्हें संभाला। प्रशासन की भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रही ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101 ​