बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में खेत पर सिंचाई क

बिजनौर में किसान की गोली मारकर हत्या, ट्रैक्टर पर मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप

घटना की जांच करती पुलिस

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के केलनपुर निवासी विजय सिंह (55 वर्षीय), पुत्र रोहतास सिंह अपने खेत पर सिंचाई करने जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। किसान विजय सिंह की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। किसान विजय सिंह घर से खेत पर सिंचाई करने की बात कह कर गए थे, काफी देर तक घर वापस न लौटने पर जब परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो पैरों के तले जमीन खिसक गई।

 अपने ही ट्रैक्टर पर मृत अवस्था में मिल किसान

किसान विजय सिंह अपने ही ट्रैक्टर पर मृत अवस्था में पड़े हुए मिले हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है।

पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी

थाना प्रभारी चांदपुर ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक गोली कांड की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें विजय सिंह की मौत हुई है। किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया गया है और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें: बहराइच में SSB की बड़ी कार्रवाई, तीन श्रीलंकाई नागरिकों समेत चार लोग पकड़े गए