MP News : मध्य प्रदेश में खाद का संकट बढ़ गया है।

यूरिया के लिए लाइन में लगा था किसान, हार्ट अटैक से मौत

यूरिया के लिए लाइन में लगा था किसान, हार्ट अटैक से मौत

MP News : मध्य प्रदेश में खाद का संकट बढ़ गया है। किसान लाइन में खाद के लिए लगे हुए हैं पर निराश होकर वापस लौट रहे हैं। इस बीच टीकमगढ़ के बडौरा घाट पर खाद वितरण केंद्र पर तीन दिन से खाद के लिए लाइन में लगे किसान जमुना कुशवाहा (50) की सोमवार दोपहर हृदयघात से मौत हो गई। वे सुबह केंद्र पहुंचे थे। लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया। साथ ही उल्टी भी होने लगी।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहीं इलाज के दौरान 3 बजे उनकी मृत्यु हो गई। जमुना के बेटे ने बताया कि दो बोरी यूरिया के लिए उसके पिता लगातार दौड़ रहे थे। उन्हें खाद तो नहीं मिली पर इंतजार में उनकी मौत हो गई। उधर, विजयपुर मखनापुर तलाब के पास खेत पर रात रखवाली कर रहे लक्खू राठौर (72) की सोमवार तड़के तेंदूए के हमले में उनकी मौत हो गई। शव चारपाई से 40 फीट दूर घसीटा हुआ मिला। घटना रविवार रात 2 बजे की है। सुबह परिजन खेत में पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/suvendu-adhikari-said-bjp-leader-attended-the-gita-recitation-event-because/100516