बिजनौर में आम के पेड़ से लटका मिला किसान का शव, आत्महत्या की आशंका
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जिले में किसान का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ट्यूबवेल के पास आम के पेड़ पर मिला 45 वर्षीय किसान
जानकारी के अनुसार, थाना हल्दौर क्षेत्र के ग्राम सोत खेड़ी निवासी धीर सिंह 45 वर्षीय पुत्र हरपाल सिंह का शव गांव से कुछ दूरी पर ट्यूबवेल के पास खेत में आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला है। किसान का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने किसान द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
शव पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस जांच में जुटी
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने किसान के शव को आम के पेड़ से नीचे उतर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है। थाना प्रभारी हल्दौर का कहना है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किसान की पेड़ पर शल मटका मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवाया है, स्थानीय पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है मौके पर शांति व्यवस्था है।
यह भी पढ़ें: बेतिया में सड़क हादसे में 18 वर्षीय अनिमूल रहमान की मौत, कोचिंग जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर