किसान का घर जलकर राख, 12 लाख रुपए का नुकसान
नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम भामा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में बने किसान ठाकुर त्रिलोक सिंह के आशियाने में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के भीतर रखे सोना चांदी के जेवरात, नकदी रूपये एवं गृहस्थी की सामग्री जलकर खाक हो गई जिससे उन्हे लगभग 12 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है ।
पीड़ित परिवार ने मांगा मुआवजा
जानकारी अनुसार बताया गया है कि हादसे के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई , तब तक घर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित के अनुसार, आग में करीब साढ़े पांच तोला सोने के जेवरात, चांदी की सामग्री , नकदी, अनाज, बर्तन, कपडे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और रोजमर्रा की गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। इसके अलावा घर में बंधी एक गाय भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। जिसकी सूचना डायल 112 को भी दी गई ओर पुलिस आंगे जाच शुरू की। वही पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। और आशियाना उजड़ जाने के बाद अब वह बेसहारा हो गए है वही पीडित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है।
इसे भी पढ़ें ः मध्यप्रदेश: सिंगरौली में गंगा किराना स्टोर में लगी भीषण आग, कार समेत 4 वाहन खाक