डिंडोरी में राघोपुर मरवारी बांध परियोजना से प्रभाव

डिंडोरी में बांध परियोजना से प्रभावित किसानों का चक्काजाम, हाईवे पर 2.5 घंटे प्रदर्शन

Farmers protest block highway in Dindori over dam project dispute

डिंडोरी (मध्यप्रदेश)। जिले में राघोपुर मरवारी बाँध परियोजना से प्रभावित किसानों ने आज जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक ग्रामीण हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन करते रहे जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया हालांकि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा वाहनों को दूसरे रास्ते से डायवर्ट कर दिया जिसके कारण जाम की स्थिति नहीं बन पाई।

पुनर्वास नीति के उल्लंघन के आरोप, हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन

बाँध परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है की पुनर्वास नीति का पालन किए बग़ैर ही बाँध निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही बाँध मामले की याचिका उच्च न्यायालय जबलपुर में विचाराधीन होने की बात भी कही जा रही है। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। 

बांध परियोजना से 52 गांव प्रभावित, किसान लंबे समय से कर रहे विरोध

गौरतलब है की नर्मदा नदी पर करोड़ों रुपए की लागत से राघोपुर मरवारी बाँध परियोजना का काम स्वीकृत है। जिसमे करीब 52 गांव के सैंकड़ों किसान प्रभावित होने वाले हैं। लिहाजा प्रभावित किसान लंबे समय से इस बाँध परियोजना का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़े:   सूरजपुर में कलयुगी बेटे ने पिता को रस्सियों से बांधकर पीटा, इलाज के दौरान मौत