बिजनौर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने किस

गन्ने के दाम और भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

बिजनौर में किसानों का हल्लाबोल

बिजनौर: बिजनौर में भारतीय किसान संघ ने कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसान संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की। आपको बता दे आज बिजनौर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया व एक दिवसीय प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। 

कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए उनका समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसानों से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए। किसान संघ ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होगा। देश का अधिकता किस महंगाई से परेशान है। महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। 

किसानों ने 800 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय करने की उठाई आवाज

पिछले साल गन्ने की फसल में बीमारी से किसान परेशान था, वहीं इस बार जंगली हाथी गुलदार के हमले अन्य कई समस्याओं से किसान परेशान है। किसानों ने सरकार से गन्ने के दाम बढ़ाने की भी मांग की है और कहां है कि गन्ने के दाम लगभग 800 रुपये क्विंटल के हिसाब से होना चाहिए। हर चीज के दाम प्रतिदिन डबल होते जा रहे हैं, लेकिन गन्ने का दाम अभी भी बहुत सस्ता है, जिसकी लागत दोगनी लगी हुई है। किसानों का गन्ने का भुगतान कभी भी समय पर नहीं दिया जाता है। चीनी मिल ने अभी भी किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया, जिससे किसान परेशान है।  

ये भी पढ़ें- रायबरेली में एससी-एसटी वर्ग के अधिकारों और योजनाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक