पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में शनिवार को उस वक्त हड़कं

फतेहगढ़ साहिब में रेलवे लाइन पर संदिग्ध धमाका, हाई अलर्ट जारी

Suspected Blast on Fatehgarh Sahib Railway Line, High Alert in Punjab

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खानपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक संदिग्ध धमाके की खबर सामने आई। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि धमाके की तीव्रता कम बताई जा रही है, लेकिन इसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

लोको-पायलट को आईं मामूली चोटें, ट्रेन और ट्रैक सुरक्षित

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि यह कम तीव्रता वाला, छोटा धमाका था। लोको-पायलट को मामूली चोटें आईं हैं, जबकि ट्रेन और ट्रैक को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि, "पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही है। आज सुबह फतेहगढ़ साहिब में रेलवे लाइन पर एक घटना हुई। इसे देखते हुए हमने शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी पुलिस अधिकारियों सहित पूरी सुरक्षा बल मैदान में है और अपना काम कर रही है। इंटेलिजेंस के अनुसार चेक पोस्ट लगाए गए हैं जहां संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।"

मंत्री संजीव अरोड़ा का अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा ने लोगों से धैर्य रखने और न घबराने की अपील की। उन्होंने घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि, "अगर किसी ने कोई शरारत की है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" उल्लेखनीय है कि यह घटना देश में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले हुई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/7-killed-82-missing-after-landslide-in-indonesia/130469

इंडोनेशिया में बारिश का कहर: भूस्खलन में 7 लोग की मौत, 82 लापता