फतेहपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, फतेहपुर में 3 की मौत और 13 वर्षीय किशोर लापता

3 Dead, 13-Year-Old Boy Missing in River

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों से मातम छा गया। खागा कोतवाली क्षेत्र के चक कटोघन गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में नहाते समय पांच लोग डूब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। 

तालाब में डूबे पांच लोग

जहानाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में रिंद नदी में नहाने उतरे चार किशोर डूबने लगे। इनमें से तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि 13 वर्षीय किशोर लापता हो गया। उसकी तलाश में पुलिस और स्थानीय गोताखोर जुटे रहे। जनपद के थाना खागा चक कटोघन गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में नहाते समय पांच लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत

घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस बल की मदद से रेस्क्यू कर पांचों को तालाब से बाहर निकाला और नजदीक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, मृतकों की पहचान आदित्य साहू (20) पुत्र राजू साहू, राजा साहू (18) पुत्र बबलू साहू और अभिमन्यु साहू (16) पुत्र गोवर्धन साहू के रूप में हुई है। 

रिंद नदी में डूबा 13 वर्षीय किशोर, तलाश में जुटी पुलिस

वहीं, हर्ष और यशवंत की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना जहानाबाद के रिंद नदी में डूबा 13 वर्षीय किशोर, तीन को बचाया जहानाबाद। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रिंद नदी में नहाने उतरा 13 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

रिंद नदी में चार किशोर डूबे, तीन सुरक्षित निकाले गए

स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की गई, लेकिन देर तक उसका पता नहीं चल सका। नारायणपुर गांव निवासी अभिषेक सिंह (13) पुत्र अरविंद सिंह गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं के साथ तेजा नगर स्थित रिंद नदी पहुंचा था। प्रतिमा का जल विसर्जन पुराने पुल के पूर्व दिशा में किया जा रहा था। इसी दौरान चार किशोर पुराने पुल के पश्चिम दिशा में नदी में नहाने उतर गए।

एनडीआरएफ की टीम लापता किशोर की तलाश में जुटी

नदी में उतरने के बाद चारों किशोर गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों और निर्माणाधीन पंप कैनाल के कर्मचारियों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया। लोगों ने तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, अभिषेक का पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ की टीम लापता किशोर की तलाश कर रही है। 

यह भी पढ़ें:   ‘रामायणम्’ में यश के रावण तांडव की झलक जारी, 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म