जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव में

फतेहपुर में 2 साल से मोबाइल टावर बंद, ग्रामीणों ने कर्मचारी को बनाया बंधक; वीडियो वायरल

Fatehpur Tower Shut for 2 Years, Worker Held Hostage

फतेहपुर {उत्तर प्रदेश}: जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव में एक निजी कंपनी का टावर लगा हुआ है। लेकिन पिछले दो वर्ष से मोबाइल में 5G नेटवर्क नहीं आ रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। इसी के चलते गुरुवार को ग्रामीणों ने टावर के एक कर्मचारी को बंधक बना लिया। और कहा कि जब तक अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे तब तक छोड़ा नहीं जाएगा।

अधिकारी के आने की मांग पर अड़े ग्रामीण

हालांकि इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों द्वारा टावर कर्मचारी को बंधक बनाए जाने का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ग्रामीणों और टावर कंपनी के कर्मचारियों से घटना को लेकर जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़: डिंडोरी में हाथ में धारदार हथियार लेकर सड़क पर घूमता दिखा अधेड़, वीडियो वायरल