जमीन विवाद में पिता-पुत्र पर कथित जानलेवा हमला करन

जमीन विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, FIR के बाद अब केस वापस लेने की मिल रहीं धमकियां!

Father and Son Attacked in Land Dispute, Alleged Threats After FIR

नरसिंगपुर,(मध्यप्रदेश)। गोटेगांव थाना अंतर्गत ग्राम बगलई बस्ती लाठगांव रोड पर जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्यवाही पर भी सवाल उठाए हैं।

परिवार में जल रहा जमीनी विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बगलई बस्ती निवासी परसराम कुशवाहा का उनके बड़े पिताजी के बेटों के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। 22 जून को जब परसराम अपने खेत पहुंचे, तो उन्होंने भाई प्रमोद कुशवाहा को ट्रैक्टर से जुताई करते देखा। परशुराम ने प्रमोद को खेत की मेहढ़ के ऊपर ट्रैक्टर न चलाने की हिदायत दी और घर लौट आए। शाम करीब 5 बजे जब वे दोबारा खेत पहुंचे, तो प्रमोद ने मेहढ़ को पूरी तरह जोत दिया था। परशराम द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी प्रमोद और नरेंद्र गाली-गलौज करने लगे। 

लाठी से परशराम के सिर पर किया गया हमला

मना करने पर उसने लाठी से परशराम के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने आए पिता गोरेलाल कुशवाहा को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और लाठी से मार कर घायल कर दिया । हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परसराम को तत्काल गोटेगांव के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां परशराम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। जहा पर इलाज जारी हे । 

वीडियो संदेश में पीड़ित ने लगाए आरोप

वही जबलपुर में उपचार के दौरान आज पीड़ित परशराम ने एक वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाया है, कि अस्पताल में इलाज के दौरान रिश्तेदारों के जरिए केस वापस लेने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उनके परिवार की जान को खतरा है। पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि शिकायत में एक हमलावर का नाम बताने के बावजूद पुलिस ने उसे रिपोर्ट में शामिल नहीं किया है। फिलहाल गोटेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्यवाही की मांग की है ।

यह भी पढ़ेंः अखबार के विज्ञापन पर भरोसा पड़ा भारी, रायबरेली में CNG पंप के नाम पर किसान से 13.21 लाख की ठगी