जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया जहर, पिता और बेटी की मौत व पत्नी अस्पताल में भर्ती

Father Poisons Family via Soft Drink, Two Dead

शहडोल। जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पहले खुद पिया और फिर अपनी पत्नी व बेटी को पिलाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

बेटी ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पहले स्वयं सेवन किया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी राजकुमारी गुप्ता और बेटी ख्याति गुप्ता को भी वही पेय पिलाया। जहर का असर होते ही तीनों की तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी का इलाज जारी है और वह जिंदगी की जंग लड़ रही है। आरोपी की हालत को लेकर भी चिकित्सकों की निगरानी जारी है।

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान के मुताबिक जिले के पुरानी बस्ती निवासी मृतक को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। वह गेम में लाखों रुपये गंवा चुका था। इतना ही नहीं, उसने गेम खेलने की लत के कारण कर्ज लेना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक वह गेमिंग में करीब चार लाख रुपये गंवा चुका था। वहीं, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की भी आशंका जताई गई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/clash-over-dj-music-turns-wedding-into-violent-chaos/145943

डीजे बजाने को लेकर बारात पर हमला, दूल्हे समेत कई घायल