बाप ने अपनी ही 15 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, पत्नी की तहरीर पर आरोपी पिता हिरासत में
सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर कोतवाली इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पति को जेल भेजने की गुहार लेकर कोतवाली पहुंची महिला
सोमवार शाम नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक महिला शहर कोतवाली पहुंची। वहां उसने मौजूद पुलिस कर्मियों से कहा कि-मेरे पति को बंद करके जेल भेज दो। पुलिस ने वजह पूछी तो बताया कि पति आए दिन शराब पीकर आता है और मारपीट करता है।
नगर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस
पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीकर घर आता है और मारपीट करता है। जब पुलिस ने महिला से थोड़ी और पूछताछ की (कुरेदा), तो वह फफक पड़ी। उसने बताया कि पति ने 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है, वह इंसान नहीं बल्कि हैवान है। करीब एक साल में तीन बार बेटी से दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े: पेंशन निकालकर लौट रही 80 वर्षीय वृद्धा की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत