सुल्तानपुर में लम्भुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2.2

सुल्तानपुर में 2.278 किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

Father-Son Arrested in Sultanpur with 2.278 Kg Illegal Ganja

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लम्भुआ पुलिस ने 2.278 किलो अवैध गांजा के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोका

पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के निर्देशन में थाना लम्भुआ पुलिस रविवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छंगी मोड़, ग्राम पाण्डेपुर के पास पुलिस ने दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली।

तलाशी में बरामद हुआ 2 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा

तलाशी में दोनों के कब्जे से कुल 2 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे में काली पन्नी में 1.136 किलो तथा सफेद पन्नी में 1.142 किलो गांजा मिला। पुलिस ने मौके से प्रखर सोनी (20) और उनके पिता संतोष सोनी (44) निवासी ग्राम शाहपुर हरिवंश, थाना लम्भुआ को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपियों को भेजा न्यायालय

थानाध्यक्ष के अनुसार बरामदगी के आधार पर थाना लम्भुआ में मु0अ0सं0 287/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल निकेश यादव तथा हेड कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा (चीता मोबाइल) शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें:   PTI ने किया बहिष्कार का ऐलान, PPP ने वोटिंग में देरी और गड़बड़ी के लगाए आरोप