जिले में पारिवारिक विवाद का एक चौंकाने वाला मामला

मामूली विवाद में पिता ने बेटे के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर हालत में इंदौर रेफर

Father Stabs Son After Family Dispute, Condition Critical

खरगोन। जिले में पारिवारिक विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मामूली बात पर गुस्से में आकर पिता ने अपने ही बेटे के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार सहित आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।

यह है मामला

बताया जा रहा है कि पिता और बेटे के बीच किसी छोटी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ते-बढ़ते इतना गंभीर हो गया कि पिता ने आपा खो दिया और बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। वार सीधे पेट में लगा, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेटा नाजुक, इंदौर रेफर

घायल की हालत गंभीर होने पर स्थानीय डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रखे हुए हैं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस विवाद की असली वजह पता लगाने में लगी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/speeding-vehicle-kills-female-blackbuck-on-nh-45/144486

अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा काले हिरण की मौत