जम्मू कश्मीर के नौशेरा-राजौरी सेक्टर में लाइन ऑफ़

राजौरी में LoC पर देखे गए कुछ संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई

Few suspected Pakistan drones sighted along LoC in Rajouri

राजौरी। जम्मू कश्मीर के नौशेरा-राजौरी सेक्टर में लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर रविवार देर रात कुछ ड्रोन देखे गए, जिनके पाकिस्तान से होने की आशंका जताई जा रही है। एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने पाकिस्तानी ड्रोन पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार शाम लगभग 7:28 बजे जंगड़ और कलाल के इलाकों में भारी फायरिंग हुई। व्यक्ति ने तुरंत जवाबी कार्रवाई के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद भी दिया।

भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद वापस लौटे पाकिस्तानी आर्मी ड्रोन

इस घटना के बाद इंडियन आर्मी ने काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम के उपाय किए। डिफेंस सोर्स ने कहा कि, "जम्मू कश्मीर के नौशेरा-राजौरी सेक्टर में लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर कुछ पाकिस्तानी आर्मी ड्रोन देखे गए। इंडियन आर्मी के जवानों ने काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम के उपाय किए, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा।"

जॉइंट सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

बता दें कि इससे पहले शनिवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और जम्मू कश्मीर पुलिस ने सांबा जिले के बॉर्डर गांव पलूरा से हथियारों और गोला-बारूद की एक खेप मिलने के बाद एक जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस खेप में दो मैगज़ीन के साथ एक मेड-इन-चाइना 9mm पिस्टल, एक मैगज़ीन, एक ग्लॉक 9mm पिस्टल और SPL HGR 84 मार्किंग वाला एक चीनी हैंड ग्रेनेड शामिल था। पुलिस के मुताबिक, पैकेट से कुल सोलह 9mm लाइव राउंड भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/stock-market-returns-to-bullish-trend-after-us-ambassadors-statement/104672

अमेरिकी राजदूत के बयान के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी