जीबी नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े ए

सीवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की हत्या, थाना से 500 मीटर दूर ताबड़तोड़ गोलियां

Finance Worker Shot Dead in Siwan, Firing Near Police Station

सीवान {बिहार}: जीबी नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वारदात तरवारा नहर के पास हुई, जो जीबी नगर थाना से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर है।

बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे नीतीश

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक, अपराधियों ने नीतीश को कई गोलियां मारीं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

शरीर में लगीं आधा दर्जन से अधिक गोलियां

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर में आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

हत्या के बाद इलाके में दहशत

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े हुई हत्या ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर भेजा गया है। एसआईटी समेत कई टीमों का गठन कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े: बहराइच में बेटी ने मां की चिता को दी मुखाग्नि, बेटे का फर्ज निभाकर पेश की मिसाल