जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ठीबगांव ग्रामीण शाखा

खरगोन के सहकारी बैंक में 41.58 लाख का गबन, मैनेजर और कैशियर समेत 3 पर FIR

FIR Against Three Khargone Bank Employees Over Rs 41 Lakh Embezzlement

खरगौन (मध्य प्रदेश)। पिछले दिनों खरगोन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ठीबगांव ग्रामीण शाखा में 41 लाख 58 हजार रुपए के गबन मामले को लेकर बैंक प्रबंधन ने कैशियर रितु गोयल, सहायक केशियर त्रयंबक वाणी और शाखा प्रबंधक राजेश राठौड़ के खिलाफ जैतापुर थाने में गुरुवार को एफआईआर दर्ज करवाई गई।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जैतापुर पुलिस द्वारा तीनों कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। जिला बैंक प्रबंध संचालक ने तीनों कर्मचारियों की चल अचल संपत्ति कुर्क करने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा हैं। जल्द ही इनकी चल अचल संपत्ति कुर्क होगी।

कैशियर और शाखा प्रबंधक पर गबन का आरोप

जानकारी अनुसार ग्राम ठिबगांव की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में कैशियर रितु गोयल, सहायक केशियर त्रयंबक वाणी, और शाखा प्रबंधक राजेश राठौड़ ने बड़ी राशि का गबन किया था। तब से आजतक तीनों फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IPL सट्टा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार