कोलकाता। महानगर के तिलजला में चमड़ा फैक्टरी में आग
महानगर के तिलजला में चमड़ा फैक्टरी में लगी आग, दो कर्मचारियों की मौत
कोलकाता। महानगर के तिलजला में चमड़ा फैक्टरी में आग लग जाने से उसमें झुलस कर दो कर्मचारियों की मौत हो गई। तीन कर्मचारी बुरी तरह से जख्मी हैं। उन्हें नीलरतन मेडिकल अस्पताल में दालिख किया गया है। सूचना मिलते ही दमकल के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। आग पुर काबू पाने के लिए दमकल के दो इंजन की मदद ली गई। दमकल कर्मचारियों ने आग से बचने के लिए शौचालय में छिपे पांच कर्मचारियों को बाहर किया। दमकल और पुलिस के अधिकारी आग लगने की वजह का पता लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/neet-ug-2026-cancelled-amid-paper-leak-row/203957