चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात

बंद बाइक दुकान में लगी आग, सर्विसिंग के लिए खड़ी बाइक जली

Fire Breaks Out at Bike Shop, Bike Under Service Burnt

उत्तर प्रदेश: चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भारत गैस एजेंसी के पास स्थित इमरान बाइक प्वाइंट में अचानक आग लग गई। दुकान बंद थी। बाहर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख राहगीरों ने दुकान मालिक को सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने बुझाई आग

सूचना मिलने पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और शटर खोला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से दुकान में खड़ी करीब एक दर्जन पुरानी बाइकें सुरक्षित बच गईं।

सर्विसिंग वाली बाइक जली

आग की चपेट में सर्विसिंग के लिए खड़ी एक बाइक बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान में रखे अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चला है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आगजनी की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें: बाराबंकी घाघरा का कहर: किसानों पर टूटा आफत का पहाड़, धान-गन्ने की फसल बर्बाद