मुंबई के वाड़ी बंदर क्षेत्र स्थित एक कपास गोदाम मे

मुंबई के वाड़ी बंदर के कपास गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Fire breaks out at cotton warehouse in Mumbai's Wadi Bandar

मुंबई। मुंबई के वाड़ी बंदर क्षेत्र में स्थित एक कपास गोदाम में बुधवार रात आग लगने के मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

डिविजनल फायर ऑफिसर सचिन टालेकर ने बताया कि विभाग को रात 11:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग को सभी ओर से काबू कर लिया गया। कोई हताहत नहीं हुआ है।" उन्होंने आगे कहा कि, आग को बुझा लिया गया है, लेकिन ठंडा करने का कार्य अभी भी जारी है। अधिकारियों ने आग लगने के कारण और नुकसान के स्तर का आकलन करना शुरू कर दिया है। आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढें: https://www.primenewsnetwork.in/india/one-dead-12-hospitalised-after-new-year-party-in-telangana/103264

तेलंगाना में न्यू ईयर पार्टी के बाद एक की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती