देवबंद में फर्नीचर हाउस में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। देवबंद थाना क्षेत्र के मजनूवाला रोड स्थित आजाद भारत फर्नीचर हाउस में रविवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग भूतल पर रखे फर्नीचर और प्रथम तल तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कियाजानकारी के अनुसार, रविवार आज सुबह करीब 7:20 बजे फर्नीचर हाउस में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली।
मौके पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट की टीम
सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट देवबंद और ड्यूटी के लिए सहारनपुर आई फायर सर्विस यूनिट हापुड़ को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि आग भूतल पर रखे फर्नीचर के साथ-साथ प्रथम तल पर भी लगी हुई थी। आग की भयावहता को देखते हुए फायर सर्विस यूनिट बेहट रोड, सहारनपुर को भी सहायता के लिए बुलाया गया।
आग पूरी तरह नियंत्रित
टीम ने तत्काल हौज फैलाकर पंपिंग शुरू की।मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने BA सेट पहनकर धुएं और आग के बीच अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद भूतल की आग पर काबू पाया। इसके बाद लेडर के जरिए प्रथम तल तक पहुंचकर वहां लगी आग को भी बुझा दिया गया।फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्रवाई से आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति की जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ेंः मुरैना में बारिश से नदियां उफान पर, 7 लोगों का रेस्क्यू