दिल्ली के सरिता विहार में पैसिफिक मॉल में एक अंडर-

सरिता विहार के पैसिफिक मॉल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Fire Breaks Out at Under-Construction Theater in Pacific Mall

नई दिल्ली। दिल्ली के सरिता विहार में पैसिफिक मॉल में एक अंडर-कंस्ट्रक्शन थिएटर में आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12:20 बजे हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

लोहे की वेल्डिंग के दौरान थर्माकोल से लगी आग

दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारी यशवंत मीना ने बताया कि थिएटर में लोहे की वेल्डिंग के दौरान थर्माकोल में आग लग गई। उन्होंने बताया कि थिएटर में मेंटेनेंस का काम चल रहा था, इसलिए कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि, "हमें दोपहर करीब 12:20 बजे आग लगने की कॉल मिली, जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विसेज की कुल आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। चौथी मंजिल पर लोहे को मोड़ते समय थर्माकोल में आग लगने से आग लगी थी। हादसे के समय थिएटर में कोई नहीं था। उसमें मेंटेनेंस का काम चल रहा था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई है।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/three-dead-two-women-injured-in-overloaded-vehicle-accident/132359

सीहोर में हाथ से उखड़ रही एक दिन पहले बनी सड़क, घोटाले का आरोप