चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लेबर रूम
लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी आग, मचा हड़कंप
लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लेबर रूम में आज सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग करीब सुबह 7 बजे लगी। आग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मी और सरोजनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर लगाई गईं।
45 मिनट में आग पर पाया काबू
करीब 7:45 बजे आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
ये भी पढ़ें: पीलीभीत में ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप, वायरल वीडियो की जांच में जुटे अधिकारी