राजधानी दिल्ली में कापसहेड़ा-राजोकरी बॉर्डर के पास

दिल्ली में कापसहेड़ा-राजोकरी बॉर्डर के पास पॉलिथीन गोदाम में लगी भीषण आग

Fire breaks out in polythene warehouse near Kapashera Rajokri border

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कापसहेड़ा-राजोकरी बॉर्डर के पास गुरुवार सुबह एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की घटना में आस-पास की झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके भी प्रभावित हुए हैं।

फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी सुबह करीब 4:30 बजे मिली जिसके बाद तुरंत टीमों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, आग बुझाने के लिए फिलहाल 24 फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/assam-police-arrest-woman-seize-yaba-tablets-worth-rs-3-crore-in-cachar/104012

असम के कछार में पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, 3 करोड़ रुपये की याबा टैबलेट जब्त