देवास में आग का तांडव, 4 झोपड़ियां राख व 7 लाख रुपये के नोट भी खाक
देवास। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के नेवरी फाटा क्षेत्र में भीषण आग लगने से 4 झोपड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति की जमा-पूंजी, यानी करीब 7 लाख रुपये के नोट आग की भेंट चढ़ गए। यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे देवास के नेवरी फाटा इलाके में चौकी के पीछे हुआ। आग की लपटें इतनी तीव्र थीं कि वे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ढाई लाख अधजली नोट भी बरामद
इस भीषण आग में एक व्यक्ति के करीब 7 लाख रुपये के नोट जल गए। राहत बचाव के दौरान घटनास्थल से ढाई लाख रुपये की अधजली गड्डियां बरामद हुई हैं, जो पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं।
खाटूश्याम मदिर को भी नुकसान
आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि उन्होंने पास ही स्थित खाटूश्याम मंदिर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मंदिर को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
चार झोपड़ियां हुई खाक
कुल 4 झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं, जिससे वहां रहने वाले परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। फिलहाल, इस घटना से स्थानीय निवासियों में काफी दहशत है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में हैं।
यह भी पढ़े: OSD बनकर प्रोफेसर से ठगे 4.98 लाख
https://www.primenewsnetwork.in/storypage.aspx?StoryId=179353