बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जयनगर-उ

मधुबनी स्टेशन पर जयनगर-उधना अंत्योदय एक्सप्रेस के डिब्बों में आग, जांच जारी

Fire Outbreak in Antyodaya Express Coaches at Madhubani Station

मधुबनी (बिहार)। बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जयनगर-उधना अंत्योदय एक्सप्रेस के खाली डिब्बों में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना केस समय यह ट्रेन मधुबनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर खड़ी थी और ट्रेन की शंटिंग (इंजन बदलने) का काम चल रहा था। आग की चपेट में आने वाला डिब्बा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया और स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

शंटिंग के दौरान हुआ हादसा, अधिकारियों ने शुरू की जांच

अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन उधना और जयनगर के बीच चलती है। आग उस समय लगी जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा, "सुरक्षा, बिजली, परिचालन और सिक्योरिटी—इन सभी पांचों विभागों के अधिकारी इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच करेंगे। हमें जो भी फीडबैक मिला है, हमने उन सभी पर गौर किया है। हमने आम जनता से भी बात की है और अपने उन कर्मचारियों से भी बातचीत की है जो घटना के समय मौके पर मौजूद थे।"

प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहले भी हो चुका है ऐसा वाकया

इस घटना की जांच चल रही है, जिसमें असामाजिक तत्वों की संलिप्तता की संभावना और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। संयोग की बात है कि साल 2022 में भी इसी प्लेटफॉर्म पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के पांच डिब्बों में आग लग गई थी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी ने की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग