फिरोजाबाद जनपद के डायट से विशिष्ट बीटीसी 1999; 200

फिरोजाबाद डायट से बीटीसी की अंकतालिकाएं चोरी

फिरोजाबाद डायट से बीटीसी की अंकतालिकाएं चोरी

एक हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट

लखनऊ। यूपी के फिरोजाबाद जनपद के डायट से विशिष्ट बीटीसी 1999; 2004, 2007 और 2008 बैच के शिक्षकों की मूल अंकतालिकाएं चोरी हो गई हैं। इस वजह से "सी-टेट" में आवेदन के इच्छुक शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत जिले में करीब एक हजार शिक्षक अब परेशान हैं।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट द्वारा मौजूदा शिक्षकों के लिए टीईटी या "सी-टेट" का सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है। यह सर्टिफिकेट नहीं होने पर प्रमोशन और अन्य लाभ से शिक्षक वंचित हो सकते हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद शिक्षक आवेदन प्रक्रिया में जुटे शिक्षक, जिन्होंने डायट से विशिष्ट बीटीसी 1999, 2004, 2007 और 2008 के बैच से किया था, वे जब अपनी मूल अंकतालिकाएं लेने पहुंचे तो उनको मूल अंकतालिकाएं चोरी हो जानकारी दी गई। साथ ही खुलासा हुआ कि मामले में डायट प्राचार्य ने 24 जून 2024 को इसकी एफआईआर गुपचुप तरीक से नारंखी थाने में दर्ज करा दी थी।

"सी-टेट" या "टीईटी" पास न करने पर 10 से 15 वर्ष पूर्व शिक्षक की नौकरी पर लगे लोगों को अब बाहर का रास्ता दिखाने का फरमान जारी हो गया है। एससी के आदेश के बाद अब यूपी में 27 नवंबर से सीटेट के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिनमें प्राप्तांक व पूर्णांक दर्ज करना अनिवार्य है। लेकिन जिन शिक्षकों को विशिष्ट बीटीसी उत्तीर्ण की थी, उसमें सिर्फ उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र दिया गया था, उन्हें ऑनलाइन आवेदन में अंकों की जरूरत पड़ रही है।

शिक्षक जब डायट पहुंचे, तब पता चला कि विशिष्ट बीटीसी की मूल मार्कशीट चोरी हो चुकी हैं। अंकतालिकाओं के अभाव में शिक्षक सी-टेट के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, जिससे नौकरी पर संकट गहराता जा रहा है। डायट प्राचार्य ने भी इस संबंध में शासन को पत्र लिखा है।

इसे भा पढ़ेंः

यूपी में ब्लॉक स्तर पर तैनात होंगे करियर काउंसलर, दूर करेंगे छात्रों का तनाव

https://www.primenewsnetwork.in/state/career-counselors-will-be-deployed-at-the-block-level-in-up/100304