रतलाम। मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने

मप्र में सीजन का पहला लू अलर्ट, रतलाम-नर्मदापुरम और धार में हीट वेव

Weather Advisory

रतलाम। मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार प्रदेश के कुछ जिलों में हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को रतलाम, नर्मदापुरम और धार जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी इन जिलों में गर्म हवाएं चल सकती हैं। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान 40 डिग्री पार पहुंचा

बुधवार को प्रदेश में इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रतलाम सबसे गर्म रहा। वहीं भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में भी तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बारिस से तापमान में गिरावट संभव, सावधानी बरतें

हालांकि मौसम में जल्द बदलाव की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।