जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे

इटावा में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार थानों की टीम ने पांच आरोपियों को दबोचा

Five Accused Arrested in Police Crackdown in Etawah

इटावा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार थाना क्षेत्रों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक नवंबर 2026 की रात को हुई इन कार्रवाइयों में एक वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ अवैध देशी शराब भी बरामद की गई।

बसरेहर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

बसरेहर थाना पुलिस ने ग्राम रम्पुरा लोहरई निवासी बाबुद्दीन पुत्र नूर मोहम्मद को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। वहीं ऊसराहार पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 194/2026 में कार्रवाई करते हुए जयसिंहपुरा निवासी रामविलास पुत्र कामता प्रसाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से मेजर साहब मसाला ब्रांड की 15 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की। प्रत्येक क्वार्टर में 200 मिलीलीटर शराब थी।

बढ़पुरा पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

इसी क्रम में बढ़पुरा थाना पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत ग्राम धमना की मड़ैया निवासी अंकित पुत्र अवध नारायण उर्फ करन सिंह को गिरफ्तार किया। उधर पछायगांव थाना पुलिस ने भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए ग्राम पछायगांव निवासी अमित कुमार पुत्र विद्यासागर और रविन्द्र सिंह उर्फ सुभाष यादव पुत्र दाताराम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, एक ही दिन में चार थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: बलिया में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली के आरोप में SI और हेड कांस्टेबल निलंबित