जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को

जौनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी-लाठी हमले में 3 घायल और 5 गिरफ्तार

Five Arrested in Jaunpur Attack Case, Three Injured in Old Rivalry Clash

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। शाहगंज थाना क्षेत्र के समैसा गांव में पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। धान की रोपाई के दौरान हुए विवाद में एक पक्ष पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला करने का आरोप है। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

हत्या के प्रयास समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर शाहगंज थाने में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों धीरज गौतम, रामस्वारथ, विद्या देवी, सीमा और पूतला उर्फ रिंका को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लाठी और ईंट बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी, एक लाठी और दो ईंट भी बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। शाहगंज पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़े:   शाजापुर में गैस गोदाम चोरी का खुलासा, 5 सिलेंडर और बाइक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार