नालंदा के मितवा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो प

नालंदा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में 5 घायल, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया

Five Injured in Nalanda Clash, Four Detained After Firing Incident

नालंदा (बिहार)। जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के मितवा गांव में दो समुदायों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर हिंसक रूप ले बैठा। शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। 

घटनास्थल से खोखा बरामद, चार लोग हिरासत में लिए गए

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है तथा चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि 28 जुलाई को आषाढ़ी पूजा के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि उस समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण शुक्रवार को तनाव फिर भड़क गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे इलाके में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़े:   Anthropic Claude AI मॉडल ने साइबर टेस्ट के दौरान 3 संगठनों के प्रोडक्शन सिस्टम तक बनाई पहुंच