कटनी। कटनी जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा

कटनी में मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, बिलासपुर-बीना रेल यातायात प्रभावित

कटनी में मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, बिलासपुर-बीना रेल यातायात प्रभावित

कटनी। कटनी जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। बिलासपुर से कोयला लेकर गुजरात के वडोदरा जा रही एक मालगाड़ी के पाँच डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना न्यू कटनी जंक्शन (NKJ) और मुख्य रेलवे स्टेशन के बीच बाबाघाट (ए-केबिन) के पास हुई। कोयला लदी मालगाड़ी बिलासपुर रेलखंड से आ रही थी, तभी अचानक जोरदार आवाज के साथ डिब्बे पटरी से उतर गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए।

हादसे में रेलवे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और भारी मात्रा में कोयला पटरियों पर फैल गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

बिलासपुर-कटनी-बीना रेलखंड हुआ प्रभावित

​इस दुर्घटना के कारण बिलासपुर-कटनी-बीना रेलमार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर ही रोक दिया गया है या उनके मार्ग में बदला गया है। इसमें ​संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस (18009) और हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11448) के मार्ग में बदलाव किया गया है। इसे परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। ​बिलासपुर-कटनी और चिरमिरी-कटनी मेमू (MEMU) ट्रेनों को 'झलवारा' स्टेशन पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट कर दिया गया है।

​मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

​घटना की सूचना मिलते ही कटनी के रेल एरिया मैनेजर और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे। जबलपुर और सतना से दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) को बुलाया गया है। रेलवे कर्मचारियों की टीम युद्ध स्तर पर ट्रैक से कोयला हटाने और पटरियों की मरम्मत करने में जुटी है ताकि यातायात को जल्द बहाल किया जा सके।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101