असम और अरुणाचल में बाढ़ का कहर, 22,000 से अधिक लोग प्रभावित
पूर्वोत्तर, भारत। असम और पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। असम में बाढ़ से छह जिलों धेमाजी, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़, चिरांग, लखीमपुर और कोकराझार में कुल 22,124 लोग प्रभावित हुए हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित धेमाजी जिला
धेमाजी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित बताया जा रहा है, जहां अकेले 15,483 लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन ने लखीपथर तिनियाली के पास डिकारी नदी में फंसे 24 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिनमें 9 पुरुष, 8 महिलाएं, 5 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं।
खेती और बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान
उधर, अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान की खबर है। कई सड़कें, पुल और रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि खेती की जमीन और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ेंः सुनसान पंप हाउस से निकली 151 लीटर से ज्यादा अवैध शराब