पंजाब में बाढ़ से मची तबाही, कई जिले जलमग्न, सतलुज और घग्गर नदी उफान पर...
पंजाब के 23 जिले भीषण बाढ़ का सामना कर रहे हैं. बाढ़ की वजह से 37 लोगों की मौत हो गई है. साढ़े तीन लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. पंजाब में बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं. पंजाब के 23 जिले और 1600 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं.
इसी को देखते हुए पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए. बाढ़ खेती को काफी नुकसान हुआ है. अगर आंकड़ा लें तो बताया जा रहा है कि 1.75 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में बाढ़ ने फसल को बर्बाद कर दिया. प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है. 19474 लोगों को बचाया गया है.
फरीदकोट में ये हालात
अगर एक जिले की बात करें तो फरीदकोट के कई गांव जलमग्न हैं. निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है. पिछले एक हफ्ते में इतनी बारिश हुई है. बारिश की वजह से मकान ढह रहे हैं. 6 घरों की छतें बारिश की वजह से ढह गईं. बाढ़ की वजह से पंजाब को जान - मान का काफी नुकसान हो रहा है. अगर गुरुवार की बात करें तो फरीदकोट के कोटकपूरा में छत गिर गई. एक मजदूर की मौत हो गई. लोग प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. पठानकोट भी बाढ़ से प्रभावित है.
पंजाब के गवर्नर ने बताया
पंजाब के गवर्नर ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी जिलो में सबसे ज्यादा पठानकोट, गुरदासपुर औक अमृतसर जिला प्रभावित हुआ है, जिसमें रावी दरिया ने इन जिलों को काफी प्रभावित किया है. सतलुज और घग्गर नदी उफान पर है. माधोपुर हैडवर्क से पानी छोड़ा गया. जिसकी वजह से रावी का जलस्तर और बढ़ गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जैसे ही पानी का जलस्तर घटेगा. इसके बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा.