MPPSC के इतिहास में पहली बार, 1220 पदों की चयन सूची एक साथ जारी
इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के इतिहास में पहली बार एक साथ 1220 पदों की चयन सूची जारी कर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है। यह चयन सूची मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा अधिकारी) भर्ती के लिए जारी की गई है। इसमें मेडिकल ऑफिसर के कुल 1832 पद थे, जिनमें से 1649 पद मुख्य भाग के थे। आयोग ने 10 दिन के इंतजार के बाद शुक्रवार को 1220 अभ्यर्थियों के नाम वाली चयन सूची घोषित की।
357 पद हैं खाली
योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण कुल 357 पद खाली रह गए हैं। इसमें एसटी (ST) वर्ग के 256 पद रिक्त हैं। ईडब्ल्यूएस (EWS) के 55 पद रिक्त खाली हैं। दिव्यांग श्रेणी में कुल 108 पदों में से 46 पद खाली रह गए।
आयोग ने यह कहा
MPPSC के चेयरमैन राजेशलाल मेहरा ने बताया कि आयोग के इतिहास में पहली बार 1200 से अधिक पदों की सूची एक साथ जारी की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831