उज्जैन लोकायुक्त टीम ने मंदसौर वन विभाग में पदस्थ

43 दिन की छुट्टी मंजूर कराने मांगी रिश्वत, ₹3 हजार की घूस लेते पकड़ा गया बाबू

Forest Department Clerk Caught Taking Bribe in Mandsaur

मंदसौर (मध्यप्रदेश)। मंदसौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उज्जैन लोकायुक्त टीम ने मंदसौर वन विभाग में पदस्थ बाबू को विभाग के ही वन रक्षक से तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

लीव अप्रूव करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, स्थापना शाखा में पदस्थ रिश्वतखोर बाबु कृष्ण प्रताप सिंह राठौर ने वन रक्षक ललित मीणा से 43 दिन का अर्जित अवकाश स्वीकृत करने के लिए IFMIS पोर्टल पर आवेदन करने व 3-4 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

वन रक्षक ललित मीणा की शिकायत पर बिछाया गया जाल

इसकी शिकायत पीड़ित वनरक्षक ललित मीणा ने उज्जैन लोकायुक्त से की। शिकायत के बाद लोकायुक्त उज्जैन उप पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद्र पटेल व टीम ने बाबु कृष्ण प्रताप सिंह राठौर को वन विभाग कार्यालय मंदसौर में आज तीन हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।  वहीं इस पूरे मामले में लोकायुक्त टीम ने आरोपी बाबू को अपनी अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें: कोरबा के जड़गा रेंज में 11 हाथियों ने मचाई तबाही, किसानों की फसलें बर्बाद