UP News : बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने

बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह का विवादित बयान, कहा - '2 लड़कियां वो ले गए, 10 मुस्लिम लड़कियों को लाओ'

बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह का विवादित बयान, कहा - '2 लड़कियां वो ले गए, 10 मुस्लिम लड़कियों को लाओ'

UP News : बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि वो हमारे समाज की 2 लड़कियां ले गए, तुम मुसलमानों की 10 लड़कियां लाओ. 2 पे 10 से कम मंजूर नहीं है, जो यह ले के आएगा. बीजेपी के पूर्व विधायक का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के भवानीगंज थाना क्षेत्र के धनखरपुर गांव का है.  

उन्होंने कहा कि हमारे समाज की 2 लड़कियां वो ले गए, तुम मुसलमानों की 10 लड़कियां लाओ. 2 पर 10 से कम मंजूर नहीं है, जो यह ले के आएगा, उसके खाने-पीने और नौकरी का इंतजाम हम करेंगे. यह हमें पच नहीं रहा है, इसका बदला कुछ भारी होना ही होना है और ये मुल्ला मौलवी समझ लें.

पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र ने कहा कि क्या सांप्रदायिकता को बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल हिंदू की है? वह अपमान करें, हम सहते रहें. उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमान हमारी बहू-बेटियों को भगा ले जाएं और हिंदू को मारें और हम सहते रहें. वह इस घटना पर लोगों में संवेदना व्यक्त करने और उत्साहवर्धन के लिए वहां गए थे.

'पहले डुमरियागंज को 'मिनी पाकिस्तान' कहा जाता था'

उन्होंने कहा कि सीएम योगी के मुख्यमंत्री बनने से पहले डुमरियागंज को 'मिनी पाकिस्तान' कहा जाता था और कई गांवों में हिंदू सुरक्षित नहीं थे. उन्होंने कहा कि सामंतवादी मुस्लिम अभी भी गलतफहमी में हैं और उनको सुधारने के लिए उन्होंने यह वाक्य प्रयोग किया था. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई हिंदू ऐसा करता है तो उसका निरादर नहीं, बल्कि सहयोग और सम्मान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bsp-chief-mayawati-said-strict-legal-action-should-be-taken-against/95658