पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत' न

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई 'जननीति भारत' पार्टी, मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ने की तैयारी

Former IAS Divya Mittal Launches Janneeti Bharat Party, Eyes Mirzapur Sadar Seat

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अब राजनीति में नई शुरुआत की है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत' नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है और मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। मिर्जापुर और देवरिया जैसे जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल चुकीं दिव्या मित्तल के इस कदम से पूर्वांचल की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

अपनी पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान

अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर पहचान बनाने वाली दिव्या मित्तल चुनावी मैदान में कितना असर दिखा पाएंगी? गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक में इंट्री और दल और निर्दल के बीच गुरुवार को विंध्याचल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बीजेपी में उनकी इंट्री को लेकर चर्चा होती रही है, लेकिन उस पर उन्होंने विराम लगाते हुए अपनी पार्टी और नाम की घोषणा कर दी है। 

लहुरियादह गांव में विद्यालय निर्माण रुकने पर पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने जताई नाराजगी

गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने एक वीडियो में पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने पिछले दिनों उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो के बाद लहुरियादह गांव में विद्यालय निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने एवं दो दिनों बाद वन विभाग द्वारा आपत्ति दर्ज कराते हुए रोक दिए जाने पर भी तल्ख टिप्पणी की गई है। ‌

दिव्या मित्तल ने गिनाए ‘जननीति भारत’ के तीन वचन

उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि मैं उम्मीद का दिया लेकर निकली थी, आपके (लोगों के) संदेश आए तो लगा कि सूरज के सामने दिया लेकर खडी हूं। आगे बोलती हैं कि आज मैं पार्टी बनाने की घोषणा कर रही हूं तो आप कहेंगे पहले से ही पार्टिया कमी थी क्या, तो मैं कहती हूं, कमी पार्टियों की नहीं सुनवाई की है‌। आज मै गंगा किनारे हूं "जननीति भारत" पार्टी के तीन वचन गिनाए। कहा कि इन्हीं तीन वचनों को लेकर हम काम करेंगे। 

दिव्या मित्तल ने मांगा जनसमर्थन

उन्होंने मिर्ज़ापुर के लहुरियादह पहाड़ गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय निर्माण के रोक का उल्लेख करते हुए तल्ख टिप्पणी की। कहा कि देश के जब किसी जंगल में उघोग लगाना होता है तो 80 दिन में रास्ता मिलता है। वहीं स्कूल खोलना होता है तो 80 बरस लगते हैं। अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास न तो विज्ञापन के लिए पैसा है और ना ही प्रचार के लिए पोस्टर ऐसे में वह घर घर सम्पर्क से होगा। प्रचार की बात कहते हुए सभी से जनसमर्थन मांगी। 

यह भी पढ़ें:   सहारनपुर में फैक्ट्री मालिकों पर जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, डंडे बरामद