पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की तेज रफ्तार स्कॉर्पिय

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Former MLA Surendra Singh’s Speeding Scorpio Hits Two Motorcyclists; One Killed, One Injured

बलिया (उत्तर प्रदेश)। जिले में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी है। घटना 13 अगस्त की शाम का बताया जा रहा है। घटना में एक युवक की मौत हो गयी है वही दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो स्कार्पियो गाड़ी में बलिया के बैरिया से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और उनके कुछ लोग सवार थे। बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो अनियंत्री हो गयी और सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को टक्कर मरते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने की घटना की पुष्टि

इस घटना को लेकर दूरभाष पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना सही है। मैं अपने सहयोगियों के साथ रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के श्रद्धांजलि सभा मे गया था वहां से वापस लौटते समय यह घटना हुई है। बताया रसड़ा-बलिया मार्ग चिलकहार पेट्रोल पंप के पास घटना हुई है। बताया घटना के बाद वहां बवाल होने की आशंका थी, जिसे देखते हुए मैं वहां से निकल गया और इस घटना की पूरी जानकारी बलिया के कप्तान को दे दिया है। बताया गाड़ी हमारी नही बल्कि हमारे एक शुभचिंतक थी। अचानक नशे में दो युवक गाड़ी के सामने आ गए। ड्राइवर ने उन्हें बचाने का प्रयास की लेकिन मोटरसाइकिल से गाड़ी की टक्कर हो गयी और हमारी गाड़ी अनियंत्रित हो कर गड्ढे में चली गयी। गाड़ी में 3 से 4 लोग सवार थे, उन्हें और हमें भी चोटे आयी है। कहा जो भी मदद होगा उनके लिए किया जाएगा।

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर

मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी अरशद अहमद (40) के रूप में हुई है। वही बाइक पर सवार मरगपुर गांव के तिवारीपुर मौजा निवासी होमगार्ड ओमप्रकाश गुप्ता (45) गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम

ग्रामीणों के मुताबिक, अरशद सांवरा में कुकर और गैस चूल्हा बनाने का काम करते थे। उनके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के वक्त स्कॉर्पियो में बैरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह भी सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही गड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ेंः नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप