औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से

औरंगाबाद में ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Four Arrested for Transformer Theft in Aurangabad

औरंगाबाद (बिहार)। ट्रांसफार्मर से तांबा का रॉड एवं तार चोरी करने वाले एक गिरोह का ओबरा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

रेकी कर ट्रांसफार्मर बनाते थे निशाना, कबाड़ियों को बेचते थे चोरी का सामान

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मखरा गांव में सभी चोरी करते पकड़े गए। अभियुक्तों की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के धुसरी गांव निवासी अंशु कुमार दास (19), महेश कुमार राम (22), सूरज कुमार चौधरी (19) एवं संतोष कुमार चौधरी (20) के रूप में की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गिरोह बनाकर कृषि के लिए खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों को गिराकर तार, रॉड व अन्य सामान चोरी करते थे। चोरी का सामान कबाड़ियों को बेचकर आपस में रुपये बांट लेते थे। वारदात से पहले गिरोह के सदस्य क्षेत्र की रेकी करते थे और फिर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देते थे। 

बिजली विभाग जैसे उपकरणों से करते थे चोरी, तांबे के तार बेचकर कमाते थे मोटी रकम

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि खेतों में कृषि कार्य में लगे ट्रांसफार्मर से तांबा का रॉड एवं तार चोरी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा गया है। इनके पास वह सब उपकरण है जो विद्युत विभाग कर्मियों के पास होते हैं। ये बिजली की लाइन को काटकर ट्रांसफार्मर में से तांबे के रॉड और तारों को चुरा लेते थे और अच्छे खासे दामों में उन्हें बेच देते थे। 

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं का भी खुलासा

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जाएगा। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इनके आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:    औरंगाबाद में बेखौफ चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार