कोरबा में तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, 4 घायल
कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले के बुधवारी बायपास स्थित वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार महिलाओं और एक बच्चे सहित 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ई-रिक्शा एक नाबालिग चला रहा था
जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा एक नाबालिग चला रहा था। वहीं, दुर्घटना में शामिल कार पर पुलिस का मोनो लगा होने की बात भी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार चालक के शराब के नशे में होने की भी चर्चा की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इलाके में तनाव की स्थिति
हादसे के बाद करीब 15 से 20 युवक लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
यह भी पढ़ेंः शादी का झांसा देकर युवती से धोखाधड़ी का आरोप, फरार युवक आरा जंक्शन से गिरफ्तार