नर्मदापुरम। शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सा

दुष्कर्म का बदला लेने युवक का चार लोगों ने घोंटा गला

दुष्कर्म का बदला लेने युवक का चार लोगों ने घोंटा गला

नर्मदापुरम। शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कानून को हाथ में लेते हुए एक परिवार ने बदला लेने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया। 

यह है मामला

​नर्मदापुरम जिले में एक युवक, जिसकी पहचान विश्वास के रूप में हुई है। उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। विश्वास पर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित के परिजन ने युवक का गला घोंटा

पीड़िता के चार परिजनों ने मिलकर विश्वास का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने युवक के शव को निर्वस्त्र किया और उसे पास के एक कुएं में फेंक दिया, ताकि पहचान छुपाने या मामले को उलझाने की कोशिश की जा सके।

चारों आरोपी फरार, भंडारा भी खाया

हत्या के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने फरारी के दौरान एक मंदिर में भंडारा भी खाया था। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

​जांच में हत्या का खुलासा हुआ

​पुलिस को विश्वास का निर्वस्त्र शव कुएं से बरामद हुआ था, जिसके बाद जांच शुरू की गई। संदेह के आधार पर जब पीड़िता के परिजनों से पूछताछ की गई और कड़ी जोड़ी गई तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। ​इस घटना में स्थानीय पुलिस अब अन्य साक्ष्य जुटा रही है, ताकि कोर्ट में मजबूत चार्जशीट पेश की जा सके। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/noida-violence-pakistan-link-exposed/175048