म्यांमा सीमा के पास स्थित मणिपुर के कामजोंग जिले क

मणिपुर में चार लोगों की हत्या की सूचना, पुलिस ने भेजी टीम

Four People Killed in Manipur; Police Dispatch Team

इंफाल:  म्यांमा सीमा के पास स्थित मणिपुर के कामजोंग जिले के एक सुदूरवर्ती गांव में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा चार लोगों की हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को एक पुलिस दल भेजा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देर रात तक हत्या की पुष्टि नहीं

हालांकि उन्होंने कहा कि देर रात तक हत्या की कोई पुष्टि नहीं हुई। म्यांमा सीमा के पास स्थित पिलोंग गांव के निवासियों ने दावा किया था कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार से संदिग्ध उग्रवादियों ने चार नगा नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

दावे की पड़ताल के लिए भेजी पुलिस टीम

अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों ने उग्रवादियों द्वारा चार लोगों की हत्या किए जाने का दावा किया है लेकिन हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘एक पुलिस दल को दावे की पड़ताल के लिए भेजा गया है।’’

ये भी पढ़ें: जशपुर में खेत के पास मिला नर हाथी का शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं